अमेरिका में बढ़ रही चीनी ऐप्स DHGate और Taobao की धाक, सस्ते में बेच रहे लग्जरी सामान – Chinese Shopping Apps DHGate and Taobao in Top 5 US App Store tteca

अमेरिकी बाजार में चीनी ऐप्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. इस हफ्ते अमेरिकी बाजार में DHgate iPhone पर फ्री ऐप्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. सिर्फ DHGate ही नहीं, Taobao भी टॉप 5 फ्री ऐप्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर में चीनी ऐप्स अमेरिका में पॉपुलर हो रहे हैं. 

दरअसल, इन दोनों देशों ने एक दूसरे पर टैरिफ लगाना शुरू किया था. इसके बाद चीनी इनफ्लुएंसर्स ने बड़े अमेरिकी ब्रांड्स को ‘एक्सपोज’ करना शुरू कर दिया. TikTok पर चीनी मैन्युफैक्चर्र्स ने प्रीमियम ब्रांड्स की कथित सच्चाई दिखाना शुरू कर दिया है. 

प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर बना रहे वीडियो

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर प्रीमियम सामान की मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है. चीनी मैन्युफैक्चर्र्स ने अपने वीडियो में बताया है कि किस तरह से चीन के बाहर ये ब्रांड्स अपने सामान को बेचते हैं. इन वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि क्लोदिंग, हैंडबैग, जूतों और दूसरे एक्सेसरीज ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स चीन में बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में भारत के लिए मौका, Apple ने मंगाए 15 लाख आईफोन

चीन में बनाए जाने के बाद इन प्रोडक्ट्स को ब्रांड के होम कंट्री में शिप किया जाता है. यहां पर इन प्रोडक्ट्स को रिपैकेज किया जाता है. इसके बाद कुछ अमेरिकी और चीनी टिकटॉक क्रिएटर्स ने ऐसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताना शुरू किया, जहां से कंज्यूमर्स इन प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं. 

तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं ये ऐप्स

ऐसे ही क्रिएटर्स ने DHGate और Taobao जैसे प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताया है. इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रोडक्ट्स लग्जरी ब्रांड्स के मुकाबले काफी सस्ते में मिल रहे हैं. जैसे ही Shein और Temu पर प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ने लगी, तो लोगों ने DHGate और Taobao को डाउनलोड करना शुरू कर दिया. 

यह भी पढ़ें: Apple ने लिए बड़ी राहत, 166 दिनों के बाद हटा iPhone 16 सीरीज से बैन

अप्रैल महीने में Taobao प्लेटफॉर्म को लगभग 1,85,000 यूजर्स ने डाउनलोड किया है. ये पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 514 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल अप्रैल में इस प्लेटफॉर्म को 30 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया था.

हालांकि, इस तरह के ऐप्स के पॉपुलर होने पर कंज्यूमर्स के साथ ठगी के मामले भी सामने आते हैं. ऐसे में अगर आप अचानक से पॉपुलर हुए किसी प्लेटफॉर्म से शॉपिंग करते हैं, तो कंज्यूमर्स रिव्यू को जरूर चेक कर लें.

Source: www.aajtak.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

SOCIAL

36FansLike
119FollowersFollow
2FollowersFollow
124FollowersFollow
55SubscribersSubscribe

More from this stream

Recomended

Vivo X500s Full Specifications and Features List Leaked Ahead of Anticipated Launch

Vivo X500 sequence was once lately introduced in India...

Amazon UK Black Friday Week: very best pill offers UK version

This yr’s Black Friday offers are already underway for...

Xiaomi 18 Fold overview: foldables will have nearly the whole lot

Why you'll believe Android CentralOur professional reviewers spend hours...